फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राईपैडहियां बनी नई ग्राम पंचायत

Fri, 12 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली विकास खंड में एक और ग्राम पंचायत बढ़ गई है। दरअसल, यहां की ग्राम पंचायत कैमहरा रघुवर दयाल और भटपुरवा मसले को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा था। हाईकोर्ट ने इन दोनों ग्राम पंचायतों के साथ ही राई पैडहियां को नई ग्राम पंचायत बनाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


साथ ही इन ग्राम पंचायतों में आरक्षण की कार्यवाही कर चुनावी प्रक्रिया कराने को कहा। कोर्ट के आदेश पर जिला प्रशासन ने आरक्षण फाइनल कर दिया है। जिले में पहले 1329 ग्राम पंचायतें थी पर परिसीमन के बाद अब इनकी संख्या बढ़कर 1600 हो गई है।

महोली विकास खंड की ग्राम सभा कैमहरा रघुवर दयाल व भटपुरवा में विवाद को लेकर एक पक्ष ने न्यायालय की शरण ली थी। इस मामले को लेकर राजाराम बनाम यूपी सरकार के बीच दायर वाद में सुनवाई के चलते हाईकोर्ट ने इन दोनों ग्राम पंचायतों में चुनावी आरक्षण व चुनावी प्रक्रिया पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन


इस वजह से यहां चुनाव नहीं हो सके थे। शासन ने 1598 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत चुनाव कराए थे। अब कोर्ट के आदेश्ा के बाद जिला प्रशासन ने राईपैडहियां को भी ग्राम पंचायत बनाने के आदेश जारी कर दिया। साथ ही चुनावी व आरक्षण प्रक्रिया पूरी कराने के आदेश पर डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने इन तीनों ग्राम पंचायतों में आरक्षण कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें