फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: क्रेन-कार की भिड़ंत में खीरी के बुजुर्ग समेत दो की मौत, चार घायल, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 28 Aug 2021 10:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर

सार

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कार सवार लखीमपुर के ईसानगर इलाके के ऊंचगांव निवासी अर्जुनलाल (70), ज्ञानेश वर्मा (24) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार अनूप, हरीश, शांति देवी, रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
Accident - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली लहरपुर इलाके में शनिवार की रात कार और क्रेन की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार बुजुर्ग समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी लखीमपुर के निवासी हैं। 

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों की भी हालत गंभीर बनी हुई है। लहरपुर इलाके में लखीमपुर-खमरिया मार्ग पर भदपर चौकी के निकट पेट्रोल पंप के पास शनिवार की रात लखीमपुर की ओर से आ रही कार की सामने से आ रही क्रेन से जोरदार भिड़ंत हो गई। 

पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में कार सवार लखीमपुर के ईसानगर इलाके के ऊंचगांव निवासी अर्जुनलाल (70), ज्ञानेश वर्मा (24) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार सवार अनूप, हरीश, शांति देवी, रामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार में फंसे घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकलवाया। इसके बाद घायलों को नकहा में भर्ती कराया है, जहां पर इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


लहरपुर कोतवाल मनीष सिंह ने बताया कि कार सवार लोग अर्जुन लाल की दवा लेने ऊंचगांव गए थे, जहां से दवा लेकर सभी लोग घर लौट रहे थे, इस बीच हादसा हुआ है। बताया कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले से मृतकों के परिवार वालों को सूचना देकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें