जिले में दिमागी बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बालक समेत दो लोग दिमागी बुखार की चपेट में हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांवों में अन्य लोगों को भी बुखार की शिकायतें बताई जा रही हैं।
इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सरना निवासी खुशीराम के पुत्र अंकित को तेज बुखार था। परिवार ने क्षेत्र के ही प्राइवेट चिकित्सक से दवाई ली, लेकिन हालत बिगड़ती चली गई।
बेहोशी छाने पर परिवार ने अंकित को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने दिमागी बुखार के लक्षण बताए। इसी तरह से रामकोट थाना क्षेत्र के ग्राम खैरेपारा निवासी गुंचा (30) को परिवार के सदस्यों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गुंचा को भी दिमागी बुखार है और वह बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वहीं सरना व खैरेपारा गांवों में अन्य लोगों को भी बुखार की शिकायतें हैं। दोनों गांवों में करीब 12 लोग बुखार की चपेट में हैं।
ये लोग क्षेत्र के प्राइवेट चिकित्सकों के यहां से दवाई ले रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांवों में मच्छरों का जबरदस्त प्रकोप है। जिम्मेदारों ने न तो फॉगिंग कराई है और ही क्लोरिन डाला है।