फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रंजिश में दो दोस्तों को पीटा, गोली चलाने का आरोप

Fri, 18 Sep 2026 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हबीबपुर में रंजिश के चलते दो दोस्तों से मारपीट और गोली चलाने का मामला सामने आया है। पिसावां के उदयपुर निवासी आयुष मिश्र ने रामकोट निवासी श्याम, गोलू और जीशान पर मारपीट करने और जान से मारने की नीयत से गोली चलाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को रामकोट थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक कुछ दिन पहले हबीबपुर निवासी श्याम के भाई का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। आयुष और उनके दोस्त राज भारती ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया था। आरोप है कि इसी बात को लेकर श्याम दोनों से रंजिश मानने लगा।
आयुष के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह हबीबपुर में एक परचून की दुकान पर सामान लेने के लिए खड़े थे। तभी श्याम, गोलू और जीशान वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर तीनों ने आयुष की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे राज को भी पीटा गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान गोलू ने तमंचे से आयुष पर गोली चला दी। वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। दोनों घायलों का रात में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन

सीओ सिटी विनय यादव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें