फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगने वाले दो शातिर गिरफ्तार

Wed, 17 Sep 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आए शातिर।
विज्ञापन
सीतापुर। धोखा देकर एटीएम बदलने वाले दो बदमाशों को एसओजी व शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन शातिरों में एक कक्षा आठ व दूसरा कक्षा सातवीं पास है। दोनों कार में सवार होकर पूरे जिले में शिकार की तलाश करते थे। दोनों के पास से 41 एटीएम कार्ड, चार मोबाइल, 13,700 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


सीओ सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर प्रतापगढ़ जनपद के चितपालगढ़ निवासी जीशान और मदईपुर निवासी मोहम्मद सोहेल को कैंची पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी ने बताया कि जीशान कक्षा 7 तो सोहेल कक्षा 8 पास है। दोनों कार से दूसरे जिलों में घूम-घूमकर शिकार की तलाश करते थे। एटीएम से पैसा निकालने आए लोग इनके निशाने पर रहते थे। मदद के बहाने के ये उनका एटीएम कार्ड बदल लेते थे और नकली कार्ड थमा देते थे।

दो दिन के अंदर हुआ खुलासा : इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि दो सितंबर को मोहल्ला फत्तनसरांय निवासी सुनीता ठगी का शिकार हुई थीं। वह एटीएम से रुपये निकालने गई थीं। पांच बार में उनके खाते से 40 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने शनिवार को केस दर्ज कराया था। सोमवार को घटना का खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह आरोपियों ने 13 सितंबर को गोंडा जिले के आवास विकास काॅलोनी स्थित इंडियन बैंक के एटीएम से एक व्यक्ति को धोखा देकर रुपये निकाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें