फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो चिकित्सक व दो स्वास्थ्य कर्मी मिले गैरहाजिर

Fri, 03 May 2024 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कमलापुर (सीतापुर)। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राजशेखर ने बृहस्पतिवार को भंडिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो चिकित्सकों समेत चार स्वास्थ्य कर्मी गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन

इस पर सभी का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश सीएचसी अधीक्षक को दिया है। ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जानने अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजशेखर लगभग 12 बजे भंडिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
यहां तैनात डाॅ. नीरजलता, डाॅ. रियासत अली, फार्मासिस्ट संगीता सचान तथा वार्ड ब्वाॅय दिनेश कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर हैरानी जताते हुए उन्होंने कसमंडा सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद बाजपेई को सभी का एक कार्य दिवस का वेतन रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें