फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 83 लाख से चमका हरदोइया संपर्क मार्ग, पांच लाख आबादी को राहत

Fri, 03 May 2024 01:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। लोक निर्माण विभाग ने सिधौली में पांच किलोमीटर लंबे हरदोइया संपर्क मार्ग का जीर्णोद्धार करवाया है। इससे आसपास के गांवों की करीब पांच लाख से अधिक आबादी का आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

इसकी मरम्मत की लंबे समय से मांग चल रही थी। इसे लेकर कई बार स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन को पत्र भी सौंपा था। स्थानीय विधायक व सांसद से भी मार्ग की मरम्मत के लिए अनुरोध किया था।
इसके बाद इस मार्ग का मरम्मत कार्य किया गया। अधिशासी अभियंता निर्माण खंड-1 केबी आर्या ने बताया कि इस मार्ग को विशेष मरम्मत मद के तहत नवीनीकृत किया गया है। इस कार्य में 83 लाख 18 लाख रुपये का खर्च आया है। इस संपर्क मार्ग के जीर्णाेद्धार के बाद लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें