फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की जान गई

Mon, 15 Jun 2015 10:49 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद इलाके के धनीपुर गांव  निवासी उमेश कुमार यादव (25) पुत्र बाबूराम यादव गांव के पड़ोस ही एक ट्रांसपोर्ट पर नौकरी करता था। रविवार की रात वह ट्रांसपोर्ट के पास ही हाईवे किनारे खड़ा था। इसी बीच एक डीसीएम ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


डीसीएम की  टक्कर से वह बगल में खड़े ट्रक व डीसीएम के बीच फंस गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस व मृतक के परिवारीजनों को सूचना दी।

पुलिस ने दोनों वाहनों को  कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर केस दर्ज किया जा रहा है। उधर, मिश्रिख इलाके के समोल  गांव निवासी पचास वर्षीय भगवानदीन पुत्र मोती सोमवार की सुबह करीब दस बजे  कहीं जा रहा था।
विज्ञापन


इसी बीच औरंगाबाद व नैमिषारण्य मार्ग पर अरबगंज के निकट एक ईंट भटठे के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।

जब तक लोगों ने उसे उपचार के लिए भेजने की तैयारी की तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि मामले  में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें