फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी दस्त से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खैराबाद/सीतापुर। खैराबाद सीएचसी के तहत ग्राम कोलिया पहाड़पुर में उल्टी-दस्त से दो बच्चों की मौत हो गई। इससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। तहसीलदार व सीएचसी प्रभारी ने गांव का भ्रमण किया। गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिले। नालियां भी कूड़े से बजबजाती मिली।
विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया गांव में गंदगी के कारण संक्रमण फैल रहा है। स्वास्थ्य टीम मरीजों की जांच कर रही है। ग्राम कोलिया पहाड़पुर में आरिफ (6) व जुबेदा (8 माह) को कई दिनों से उल्टी दस्त आ रहे थे। परिजन इनका इलाज प्राइवेट चिकित्सालय में करा रहे थे। मंगलवार को दोनों की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया।
तहसीलदार व सीएचसी प्रभारी डॉ. रमाशंकर यादव गांव पहुंचे। उन्होंने गांव की साफ सफाई व्यवस्था देखी तो वह दंग रहे गए। ग्रामीणों का कहना है संक्रमण के कारण ही बच्चों की मौत हुई है। बीडीओ अखिलेश कुमार चौबे व एडीओ पंचायत अशोक कुमार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें