फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचे के बल पर कारोबारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालगांव (सीतापुर)। बिसवां-लहरपुर मार्ग पर बदमाशों ने एक कारोबारी को असलहे के बल पर रोक लिया। चार हजार नकदी व बैग लूट लिया। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

तालगांव के घूरेपारा गांव निवासी अमितोष वर्मा उर्फ विपुल घूरेपारा चौराहे पर स्थित पेस्टीसाइड की दुकान बंद कर घर बिसवां जा रहे थे।
जब वह तालगांव इलाके के लश्करपुर पुल के निकट पुलिस पिकेट से चंद कदमों की दूरी पर पहुंचे, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने असलहा लगा उसे रोक लिया।
बदमाश असलहे के बल पर बैग छीनकर भाग निकले। उसमें चार हजार नकदी व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। कोतवाल रणवीर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें