फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से दो बच्चों की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थानगांव क्षेत्र में मंगलवार भोर दो बच्चों की मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों बच्चे निमोनिया की चपेट में आ गए थे। जिसकी वजह से उनकी जान चली गई। दोनों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर निवासी कमलेश की पुत्री मीना देवी (3 माह) व शहादत अली का पुत्र साजिद (1 माह) बीमार थे। सोमवार रात दोनों की हालत अधिक बिगड़ गई।

करीब में अस्पताल न होने से परिवार के सदस्य सुबह होने का इंतजार करते रहे। सुबह होते ही दोनों परिवारों ने अपने बच्चों को क्षेत्र के एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद निमोनिया की पुष्टि की। सुबह करीब 9 बजे दोनों बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें