फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो भाइयों की मौत

Wed, 24 Dec 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया में नेशनल हाईवे पर जयपालपुर गांव के सामने मंगलवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक घायल हो गया।
विज्ञापन


लहूरिवान निवासी अमित अवस्थी (18) गांव के ही अपने दोस्त तनिष गुप्ता (19) के साथ बाइक से इटौजा गए थे। अमित अपने ममेरे भाई बाराबंकी के घुंघटेर थाना क्षेत्र के बजगहनी निवासी राहुल शुक्ला (18) को इटौजा से वापस लेकर लौट रहे थे। शाम करीब 4:30 बजे जयपालपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
बाइक गिरने के बाद वाहन तीनों को कुचलते हुए चला गया। मौके पर ही दोनों दोनों ममेरे भाइयों अमित व राहुल की मौत हो गई। तनिष बुरी तरह से जख्मी हो गए। पुलिस ने घायल को केजीएमयू, ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें