फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दो बाइकें टकराईं, दो गंभीर

Tue, 13 May 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। पथरी गांव के पास सोमवार को दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। इस वजह से सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन

बरगावां निवासी सत्यम तिवारी (22) बाइक से पिसावां की तरफ जा रहे थे। सैदापुर निवासी रिंकल वर्मा (26) बरगावां की तरफ जा रहे थे। पथरी गांव के पास दोनों बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में सत्यम व रिंकल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें