मिश्रिख (सीतापुर)। नगर पालिका मिश्रिख-नैमिषारण्य की अध्यक्ष मुन्नी देवी (65) का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थीं। लखनऊ में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना से नगरवासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार वह बहुत ही गंभीर व सरल स्वभाव की महिला थीं। अस्पताल में मुन्नी देवी के परिजनों के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि बबलू सिंह, प्रदीप सिंह व अन्य नाते-रिश्तेदार मौजूद रहे। उनका अंतिम संस्कार मिश्रिख स्थित श्मशान घाट पर होगा। उनके निधन पर राजनेताओं ने शोक जताया है।