खैराबाद। नानकारी पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक आशा बहू पिसावां के बरगावां निवासी पारस (40) की मौत हो गई। पारस अपने पुत्र रमन (19) के साथ बाइक से अपने मायके कोतवाली देहात के शाह महोली गई थीं।
विज्ञापन
वहां से वह अपनी भाभी बबली (30) को लेकर सीतापुर जा रही थीं। तभी पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक से दूसरी बाइक टकरा गई। टक्कर लगने के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके से भाग गया।
स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने पारस को मृत घोषित कर दिया। रमन व बबली का इलाज चल रहा है। परिजनों के अनुसार पारस के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके दो पुत्र रमन और आयुष हैं।