खैराबाद (सीतापुर)। इलाके के रहीमाबाद पुल पर बुधवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग घायल हो गए। खैराबाद के गौरिया निवासी हिमांशु (25) नैमिषारण्य के लकड़ियामऊ निवासी सूरज (35) के साथ किसी काम से जा रहे थे।
इसी दौरान गौरिया निवासी संजय (40) भी गुजर रहे थे। दोनों तेज रफ्तार बाइकें आपस में टकरा गईं। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था। हादसे में तीनों घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। एसओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि हिमांशु की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।