फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सराफ से ढाई लाख की लूट

Sun, 29 Jun 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। हरगांव में रविवार देर शाम तीन बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर सराफ से सोने के आभूषण व नकदी सहित लगभग ढाई लाख का माल लूट लिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की पर आरोप है कि पुलिस ने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन


तालगांव के मेहंदीपुरवा निवासी प्रशांत की हरगांव में रामनगर पुल पर रस्तोगी ज्वैलर्स व रस्तोगी खाद भंडार ने नाम से दुकान है। रविवार देर शाम प्रशांत ज्वैलरी की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। तभी रामनगर बाजार के पास बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने प्रशांत की बाइक को जबरन रोक लिया और असलहा सटाकर बाइक की चाभी खींचकर नहर में फेंक दी।

इसके बाद प्रशांत के बैग में रेहन के रखे सोने के करीब दो लाख के आभूषण सहित लगभग 60 हजार रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने प्रशांत का मोबाइल व दुकान की चाभियां और खाद भंडार की बिक्री मशीन भी छीन ले गए।
विज्ञापन


प्रशांत का कहना है बाइक सवार लुटेरे पुलिस चौकी के आसपास से ही रेकी कर रहे थे। चौकी से लगभग 300 मीटर आगे जाते ही बाइक से पीछा कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। प्रशांत ने किसी राहगीर के मोबाइल से अपने बड़े भाई शिवम रस्तोगी को लूट की सूचना दी। इसके बाद बड़े भाई व पिता ने पुलिस को खबर दी। प्रशांत ने बताया कि तीनों लुटेरे सीधे मदारपुर की ओर भाग गए।

थाना प्रभारी अरविंद पांडेय से मामले जानकारी के लिए फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। क्षेत्राधिकारी सदर विशाल गुप्ता ने बताया कि मैं किसी काम से जिले से बाहर आया हुआ हूं। मामले की जानकारी करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें