फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ ट्रक चोरी का केस

Wed, 11 Jun 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी जय सिंह यादव का ट्रक 14 अक्तूबर 2020 को चोरी हो गया था। पीड़ित के मुताबिक वह उस दिन बीमार थे। इस वजह से आईटीआई रेलवे क्रॉसिंग खैराबाद के आगे बाग के पास ट्रक खड़ा करवा दिया था। उसी रात चोरों ने ट्रक पार कर लिया। काफी तलाशने के बाद भी ट्रक नहीं मिला।
विज्ञापन



खैराबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी सूचना एआरटीओ को भी दी। बताया कि वह तबसे केस दर्ज करवाने के लिए चक्कर लगा रहे थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। इस वजह से उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच साल बाद सोमवार को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें