सिधौली/सीतापुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान ट्रक में भरा सामान सड़क किनारे गिर गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यातायात प्रभावित हो गया। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया।
हरिद्वार से रेलवे का सामान लेकर एक ट्रक उड़ीसा जा रहा था। बिसवां चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में झारखंड निवासी ट्रक चालक बमशंकर (41) को मामूली चोटें आईं। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल करवाया।