फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक खड्ड में पलटा, हेल्पर की मौत

Sun, 12 Oct 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
खड्ड में पलटा पड़ा ट्रक।
विज्ञापन
महराजनगर (सीतापुर)। बिसवां के पुरैनी पुल के पास शनिवार एक ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार हेल्पर की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बिसवां कस्बे की तरफ से एक ट्रक बहराइच की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन

ट्रक में शक्कर की करीब 820 बोरियां लदी थीं। अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गया। हादसे के बाद चालक भाग गया। वहीं हेल्पर बिहार के रोहतास जिले के तुंबा निवासी दीपक (22) ट्रक में ही फंसा रहा गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपक को सीएचसी बिसवां पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें