फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर में भीषण हादसा: ई-रिक्शा के ऊपर पलटा गन्ना लदा ट्रक, चालक समेत दो लोगों की मौत; यातायात बाधित

Sat, 01 Mar 2025 01:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर में भीषण हादसा हो गया। यहां गन्ना लदा ट्रक ई-रिक्शा के ऊपर पलट गया। हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद यातायात बाधित हो गया। 
विज्ञापन
सीतापुर में भीषण हादसा: ई-रिक्शा के ऊपर पलटा गन्ना लदा ट्रक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सीतापुर में शनिवार को गन्ने से लदा ट्रक ई-रिक्शा के ऊपर ही पलट गया। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन गन्ना हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। लवेकिन, तब तक चालक और एक यात्री की दबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


इसके अलावा चपेट में आने से चार मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आसापास की कुछ दुकानों का सामान भी नष्ट हुआ है। घटना के बाद से यातायात बाधित हो गया। हादसा हरगांव थाना क्षेत्र के लहरपुर मार्ग पर नगर पंचायत हरगांव के करीब हुआ। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें