फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछरेहटा पुलिस चौकी में घुसा ट्रक, दो जख्मी

Wed, 10 May 2017 11:20 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर पड़ने वाली मछरेहटा पुलिस चौकी में बुधवार भोर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। हादसे में चौकी में मौजूद आरक्षी समेत होमगार्ड जख्मी हो गए। पुलिस चौकी का छप्पर व टिनशेड भी क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन


आननफानन लोगों ने दोनों घायलों को बाहर निकला और उनका प्राथमिक उपचार कराया। उधर, घटना को अंजाम देकर चालक ट्रक छोड़ वहां से भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। 

सीतापुर-लखनऊ हाईवे पर खैराबाद की मछरेहटा पुलिस चौकी है। बुधवार भोर करीब चार बजे लखनऊ की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर नेशनल हाईवे पर मछरेहटा पुलिस चौकी में जा घुसा।
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर वहां पर सो रहे लोगों की नींद खुली तो पुलिस चौकी में ट्रक घुसा देख सभी अवाक रह गए। आननफानन लोग मदद को दौड़े। लोग चौकी में दाखिल हुए तो आरक्षी वोट सिंह और होमगार्ड अखिलेश ट्रक के नीचे फंसे हुए थे।

लोगों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकला। ट्रक की जोरदार टक्कर से चौकी का छप्पर व टिन शेड क्षतिग्रस्त हो गया था। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। वहां मौजूद लोगों ने आरक्षी व होमगार्ड को अस्पताल पहुंचाया।

बताते हैं कि दोनों की हालात खतरे से बाहर है। खबर पाकर एसओ भी पहुंच गए थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। एसओ का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें