फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रक के केबिन में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Sat, 25 May 2024 08:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। हाईवे बाईपास पर शनिवार को एक ट्रक के केबिन में आग लग गई। ट्रक के चालक व क्लीनर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से चालक ने किसी तरह ट्रक में लगी आग बुझाई। इससे काफी नुकसान हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर अढौरी मोड़ के पास शनिवार सुबह 11 बजे गुजर रहे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक का केबिन जलने लगा। चालक व क्लीनर ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
पड़ोस में ही ट्यूबवेल से खेत की सिंचाई कर रहे किसानों ने दौड़कर कड़ी मशक्कत के बाद केबिन में लगी आग बुझाई। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के सिरसागंज थाना क्षेत्र के मसाजपुर गांव निवासी ट्रक चालक राम अवध सिंह ने बताया कि वह सामान लेकर बाराबंकी आए थे। यहां से खाली ट्रक लेकर हरिद्वार जा रहे थे। अचानक एक गाड़ी को ओवरटेक करने के बाद शाॅर्ट सर्किट से केबिन में आग लग गई। जबतक कुछ समझ पाते केबिन से लपटें उठने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें