फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डायरिया के बढ़े मरीज, अस्पताल के बेड का संकट

Sat, 25 May 2024 08:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। भीषण गर्मी में बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। जिला अस्पताल में अचानक डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल के सभी 213 बेड फुल हो गए हैं। इन मरीजों में 80 फीसदी डायरिया से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


इस समय गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। 41 डिग्री तक तापमान पहुंच रहा है। धूप में लोग निकल रहे हैं तो उन्हें बीमारियां जकड़ ले रही हैं।
बुखार, उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीज अधिक मिल रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन कक्ष की ओपीडी में शनिवार को करीब 500 मरीज पहुंचे। इन मरीजों में 80 फीसदी डायरिया से पीड़ित थे।
कई मरीजों की हालात गंभीर थी। इन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया गया। मरीज बढ़ने से अस्पताल के सभी बेड फुल हो गए। बेंच पर लिटाकर इलाज दिया जा रहा है। मेडिकल ए वार्ड, मेडिकल बी वार्ड, चिल्ड्रेन वार्ड व महिला वार्ड में हालात खराब हैं।
विज्ञापन




यह अपनाएं तरीका

जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव मिश्रा बताते हैं कि इस समय गर्मी उफान पर है तो हमें अपनी सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। धूप में निकलने से बचें। गर्मी से बचने का प्रयास करें। हल्का भोजन करें। ताजे फल व सब्जियों का सेवन करें। खूब पानी पीएं। शरीर में पानी की कमी न होने दें। अगर उल्टी-दस्त आए तो तुरंत ही ओआरएस का घोल लेें। अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। भरपेट भोजन न करें।
विज्ञापन




बढ़ी है संख्या

इस समय डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। जब तक बारिश व मौसम ठंडा नहीं होता है तब तक मरीजों की संख्या कम होने की बहुत ही कम उम्मीद है।

डॉ. इंदर सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें