फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे पर ट्रक खराब, तीन किमी तक लगा जाम

Sun, 14 Dec 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हाईवे पर लगा जाम।
विज्ञापन
खैराबाद। नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह ट्रक खराब होने के कारण तीन किमी लंबा जाम लग गया। इस जाम में डीएम व एसपी के वाहन भी फंस गए। बताया जा रहा है कि दोनों के वाहन रेउसा जाने के लिए शहर मुख्यालय से निकले थे। आखिरकार क्रेन से ट्रक को हटवाने के बाद समस्या से निजात मिल पाई। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

कोतवाली देहात सीमा पर आईटीआई तिराहे के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक खराब हो गया। अचानक आई खराबी के कारण वह मार्ग पर बीच में खड़ा हो गया। आधा घंटा बीतते ही काफी ज्यादा हाईवे की स्थिति हो गई शहर से सटी हुई सीमा के कारण करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। सुबह होने के कारण कार्यालय आदि जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हुई।
इसके साथ ही दैनिक मजदूरी करने वाले लोग भी काफी देर तक जाम में फंस रहे। इस बीच डीएम और एसपी की गाड़ियां भी जाम में फंस गईं। मौके पर आई पुलिस ने क्रेन की मदद से खराब वाहन को हटाने की कवायद शुरू कर दी। जाम अधिक होने के कारण पूरी कवायद में करीब तीन घंटा लग गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि ट्रक खराब हो गया था। कुछ देर बाद आवागमन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें