कमलापुर। इलाके के सुरैंचा गांव के पास हाईवे पर बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन पलट कर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ट्रैक्टर में फंसे चालक के शव को बाहर निकाल सकी। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में ले लेकर पूछताछ कर रही है।
रामकोट के हाता कप्तान हबीबपुर निवासी पप्पू राठौर (55) ट्रैक्टर-ट्राॅली में गेहूं लादकर सुबह लखनऊ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत हो गई। इसके बाद दोनों वाहन पलट कर खड्ड में जा गिरे। इससे ट्रैक्टर चालक पप्पू की ट्रैक्टर में फंस जाने के कारण मौक पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे रूट पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन भी बाधित रहा। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि यातायात को बहाल कराने के साथ ही ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।