फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अल्लामा की पुण्यतिथि पर शहीदों को नमन

विज्ञापन
प्रभातफेरी निकालते बच्चे। - फोटो : प्रभातफेरी निकालते बच्चे।
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। मदरसा अल्लामा फजले हक मेमोरियल खैराबाद में अमर शहीद मर्दे मुजाहिद जलील हजरत अल्लामा फजले हक खैराबादी अलैहिर्रहमा की 164वीं पुण्यतिथि मनाई गई। बच्चों व शिक्षकों ने प्रभात फेरी निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रभात फेरी में अल्लामा फजले हक अमर रहें, मंगल पांडेय अमर रहें, राजा हर प्रसाद अमर रहें, सुभाष चंद्र बोस अमर रहें के जोशीले नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा।
विज्ञापन

सबसे पहले बच्चों ने अल्लामा फजले हक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा हर प्रसाद के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। संस्था के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष उच्च शिक्षा सेवा चयन आयोग इलाहाबाद तथा शिया पीजी कॉलेज के वाणिज्य विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. फिदा हुसैन अंसारी ने कहा कि अल्लामा की कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। संस्था के संस्थापक काजिम हुसैन ने कहा कि अमर शहीद अल्लामा ने अंग्रेजों के खिलाफ जेहाद का फतवा दिया। इस मौके पर संस्था अध्यक्ष नजमुल हसन शोएब मियां, कारी इस्लाम अहमद आरफी, शाह आलम खान राणा, अब्दुल हफीज, हाफिज मुशीर, कामरान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें