बस स्टॉप के निकट मंगलवार को एचटी लाइन पर पेड़ गिर गया। इससे चार मोहल्लों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है उम्मीद है रात 11 बजे तक बहाल कर दी जाएगी। इससे लोगों को गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ीं।
शहर में रोडवेज बस स्टॉप के निकट एक पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गया है। इसकी वजह से नई बस्ती, लालबाग इलाका, टांसपोर्ट चौराहा व आलमनगर में पॉवर सप्लाई बंद कर दी गई है।
लाइन को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। उम्मीद है 11 बजे तक बहाल कर दी जाएगी। इससे करीब पांच हजार की आबादी प्रभावित हुई है। इससे लोग गर्मी में बेहाल रहे।