फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में गिरे पेड़, बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तेज बारिश ने शहर की विद्युत व्यवस्था बेपटरी कर दी है। बारिश से जिले में 50 से अधिक पेड़ तारों पर गिर गए। कई जगहों पर तार टूट गए। इससे सुबह छह बजे से जिले की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
विज्ञापन

हुसैनगंज व सिधौली में ट्रांसफार्मर पर बिजली गिरने से शहर व ग्रामीण इलाके की आपूर्ति गुल हो गई है। रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल करने का दावा किया जा रहा है।
शनिवार को हुई बारिश ने विद्युत आपूर्ति बेपटरी कर दी है। पावर कॉर्पोरेशन के मुताबिक तेज बारिश के कारण पूरे जिले में 50 से अधिक पेड़ विद्युत लाइनों पर गिर गए।
विज्ञापन

इसकी वजह से विद्युत आपूर्ति गुल हो गई है। सबसे अधिक दिक्कत सिधौली व हुसैनगंज पावर हाउस पर आई। यहां पर लगे हुए पांच एमवी के दो ट्रांसफामरों पर बिजली गिर गई।
इससे शहर व ग्रामीण इलाके की विद्युत आपूर्ति गुल हो गई है। लहरपुर व भवानीपुर फीडर की 32 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से फाल्ट आ गई है।
इससे यहां की आपूर्ति बंद चल रही है। इसके अलावा महोली, सिधौली, बिसवां, महमूदाबाद इलाके में भी फाल्ट के चलते आपूर्ति बंद रही।
शहर में चार ट्रांसफार्मर जले
एसडीओ रवि कुमार ने बताया शहर की विद्युत आपूर्ति मेें कई जगहों पर बाधा उत्पन्न हुई है। बारिश के कारण 27वीं बटालियन, स्वरुपनगर, शास्त्रीनगर व उत्सव गेस्ट हाउस के पास लगा हुआ ट्रांसफार्मर जल गया। इससे यहां पर दिक्कतें आई। रात में पुराना सीतापुर व भवानीपुर फीडर की लाइन में फाल्ट के चलते आपूर्ति बंद रही।
सिधौली व हुसैनगंज में बिजली गिरने से दो पांच एमवी के ट्रांसफार्मर जल गए है। बारिश से पूरे जिले में बाधा उत्पन्न हुई है। तेजी से काम कराया जा रहा है। रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

- एनपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें