फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में जमीन पर हो रहा मरीजों का इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। सीएचसी रेउसा में अव्यवस्थाएं हावी हैं। बारिश में छतों से पानी टपक रहा है। प्रसव कक्ष, ओपीडी व भर्ती वार्ड में पानी टपकने से इलाज में दिक्कत आ रही है। इस वजह से जमीन पर लिटाकर मरीजों का इलाज किया जा रहा है। करंट उतरने के डर से पंखे भी बंद कर दिए गए हैं। मरीज उमस से बिलबिला रहे हैं।
विज्ञापन

रेउसा सीएचसी पर मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। शनिवार को बरसात से सीएचसी की छतों से पानी टपकने लगा। इससे मरीज भीगने लगे। प्रसव कक्ष, इमरजेंसी, ओपीडी सहित अन्य वार्डों की छतें जर्जर होने से टपक रही है। वही अस्पताल प्रशासन द्वारा जमीन पर लिटाकर इलाज कराया जा रहा है।
मरीजों का कहना है इस समय में विषैली जीव जंतु पानी में आ जाते है। जमीन पर लेटने से इनके काटने का भी खतरा बना हुआ है। अस्पताल में बेड सीट फटी पुरानी बिछी हुई है। यह बहुत गंदी हो चुकी है। पंखे भी नहीं चलाए जा रहे है। अगर बिजली चली जाती तो जनरेटर भी नहीं चलाया जाता है। सिर्फ कागजों पर जनरेटर चलाना दर्शा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें