फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मोबाइल टार्च की रोशनी में इलाज, मरीजों को लगाए टांके

Sun, 27 Jul 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में शनिवार को करीब एक घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इस दौरान अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ी। बत्ती न होने के कारण ओपीडी कक्ष में छाए अंधेरे के बीच चिकित्सकों ने मोबाइल फोन की टार्च जलाकर उसकी रोशनी में मरीजों का परीक्षण कर परचे पर दवा लिखी। इमरजेंसी में भी मोबाइल टार्च की रोशनी में मरीज को टांके लगाने पड़े।
विज्ञापन

अंधेरे के कारण दवा वितरण काउंटरों पर भी लोगों को खूब परेशानी उठाना पड़ी। जिला अस्पताल में इमरजेंसी सेवाओं के लिए लगा जनरेटर भी शनिवार को मौके पर दगा दे गया। अस्पताल की ओपीडी से लेकर पैथालॉजी तक में सुबह 11 बजे जब मरीजों की भीड़ जुटी थी, उसी दौरान अचानक बिजली गुल हो गई। इससे हर तरफ अंधेरा पसर गया।
सबसे अधिक दिक्कत वार्ड में भर्ती मरीजों को उठाना पड़ी। राहत के लिए कई मरीज वार्ड से बाहर निकल कर टहलते व पेड़ की छांव के नीचे बैठकर गर्मी से राहत लेते दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी इमरजेंसी कक्ष में आए मरीज व चिकित्सकों को हुई। उन्हें मोबाइल टार्च की रोशनी में मरीजों को टांगे लगवाने पड़े। सीएमएस डॉ. इंदर सिंह ने बताया कि सप्लाई लाइन में आई फाल्ट के कारण बाधित हुई बिजली के कारण लोगों को परेशानी उठाना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें