फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर, मैलानी व लखनऊ का सफर होगा आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। लॉकडाउन के दौरान बंद हुईं ट्रेनें अब फिर से पटरी पर दौड़ने जा रही हैं। एक मार्च से रेलवे ने गोरखपुर, मैलानी व लखनऊ के बीच दो जोड़ी ट्रेनों के संचालन की कवायद शुरू की हैं। ऐसे में सीतापुर के लोगों को इन ट्रेनों में सफर करने की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

रेलवे के जानकार बताते हैं कि सीतापुर कैंट रेलवे स्टेशन से लखनऊ, गोरखपुर व मैलानी आदि के लिए कई ट्रेनों के संचालन की तैयारी है। एक मार्च से इन ट्रेनों के चलने की उम्मीद है। गोरखपुर से मैलानी व लखनऊ से मैलानी के लिए दो जोड़ी ट्रेनों का संचालन होगा। लखनऊ से मैलानी के लिए सुबह-शाम दोनों वक्त ट्रेनें मिलेंगी।
इसमें से गोरखपुर से मैलानी जाने वाली ट्रेन एक्सप्रेस होगी। हालांकि इसको लेकर अधिकारियों ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। कैंट रेलवे स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला का कहना है कि एक मार्च से ट्रेनें चलने की जानकारी तो मिली है, लेकिन अभी कोई लिखित आदेश नहीं आया है। इसी तरह सिटी रेलवे स्टेशन से भी सीतापुर के यात्रियों के लिए ट्रेनों के संचालन की खबर है। बताया जा रहा है कि, इस रूट पर भी एक मार्च से ट्रेनों का संचालन करने की योजना है। सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक श्रीराम का कहना है कि ट्रेनों के संचालन की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें