फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: यूपी ग्रामीण बैंक में तीन दिन बंद रहेगा लेनदेन

Fri, 19 Sep 2025 10:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में तीन दिन कामकाज ठप रहेगा। बैंक में साॅफ्टवेयर अपडेट की वजह से कोई लेनदेन नहीं होगा। हालांकि खाताधारक एटीएम कार्ड के जरिये अपनी जरूरतें पूरी कर सकेंगे। जिले में इस बैंक से रोजाना करीब 100 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है।
विज्ञापन

आर्यावर्त बैंक का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक हो गया है। ग्रामीण इलाके में सबसे अधिक इसी बैंक की शाखाएं हैं। ग्रामीणों का अधिकतर लेनदेन इसी बैंकों की शाखाओं से होता है। जिले में इस बैंक की 136 शाखाएं हैं। इन शाखाओं में 20 से 22 सितंबर तक कोई लेनदेन नहीं होगा। तीन दिन तक बैंक का साॅफ्टवेयर अपडेट किया जाएगा। इससे पूरी तरह से कामकाज ठप रहेगा। खाताधारकों को अपनी बैंक संबंधी जरूरतें पूरी करने के लिए इंतजार करना होगा।

बदल जाएगा आईएफएससी कोड
इस बैंक से जुड़े जो भी खाताधारक हैं अब उनको नया आईएफएससी कोड लेना होगा। अगर छात्रवृत्ति, पेंशन सहित अन्य जहां पर भी आईएफएससी कोड लगाया था। अब उन्हें बदलवाना पड़ेगा। बैंक का नया आईएफएससी कोड BARB0BUPGBX है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप रहेगा कामकाज
जिले की सभी शाखाओं में कामकाज ठप रहेगा। इस दौरान साॅफ्टवेयर अपडेट सहित अन्य तकनीकी काम किए जाएंगे।
पवनवीर सहाय, रीजनल मैनेजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें