शहर के गल्ला मंडी परिसर में आयोजित प्रशिक्षण में उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी व तीन मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इन कार्मिकों को निष्पक्ष, स्वतंत्र, भयमुक्त निर्वाचन संपन्न कराना है।
मतदान के दिन निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए मतदान प्रक्रिया के सतत अवलोकन के लिए बैठने का स्थान भी सुनिश्चित कर लें। इसके साथ ही मतदाताओं को मतदान स्थल तक आने और मतदान के पश्चात बाहर जाने के लिए अलग-अलग रास्ते भी निर्धारित करने होंगे।
उन्होंने ने बताया कि डीडीसी का मतपत्र गुलाबी व बीडीसी का नीला होगा। उन्होंने मतपेटियों को खोलने व बंद करने के बारे में जानकारी दी। इस दौरान डीडीओं डीके दोहरे, फुरकान अली, हामिद लतीफ, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे।