अब डीडीसी के 352 और बीडीसी के 3379 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। नाम वापसी व चुनाव निशान का वितरण मंगलवार को होगा।
दूसरे चरण में ऐलिया, खैराबाद, महोली, पिसावां तथा परसेंडी ब्लॉक क्षेत्र में चुनाव होगा। इसमें डीडीसी के 20 पदों पर 359 दावेदारों ने नामांकन किया था।
जांच में डीडीसी वार्ड 27 से अंजली, वार्ड 30 से संजीव गुप्ता, वार्ड 31 से मुननी देवी, वार्ड 33 से इन्द्रभान सिंह, वार्ड 17 से सुनील चौधरी और वार्ड 17 से हरद्वारी लाल का नामांकन खारिज कर दिया गया है।
इसके अलावा बीडीसी सदस्य के ब्लाक ऐलिया में दो, खैराबाद में सात, महोली में सात, पिसावां में एक तथा परसेंडी में चार नामांकन खारिज किए गए हैं।