फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से परेशान ट्रेनी नर्स ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। छेड़खानी से परेशान एक ट्रेनी नर्स ने बुधवार को घर में चूहा मारने की दवा और नींद की कई गोलियां खा लीं। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवती जिला अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही है। उसने वहीं के तीन संविदा कर्मियों पर अश्लीलता व छेड़खानी का आरोप लगाया है। युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

महोली इलाके के एक गांव की रहने वाली 25 साल की युवती शहर के एक मोहल्ले में रहती है। युवती ने नर्सिंग का कोर्स किया था। इसके बाद जिला अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। बुधवार को वह शहर के मोहल्ला शास्त्रीनगर में अपने घर पर थी, जहां पर उसने चूूहा मारने की दवा और नींद की कई गोलियां खा ली। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
वहां पर उसका इलाज किया गया। युवती की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। अस्पताल में भर्ती ट्रेनी नर्स ने बताया कि वह एक साल से जिला अस्पताल में ट्रेनिंग कर रही थी। अस्पताल आने-जाने पर संविदा पर काम करने वाले कुछ युवक उसे लगातार परेशान कर रहे थे। कहीं हाथ पकड़कर खींचते थे तो कहीं अश्लील बातें करते थे। अस्पताल से घर तक छोड़ने के लिए साथ चलने को कहते थे। तीनों वार्ड ब्वॉय हैं। तीन-चार दिन पहले इसी बात को लेकर विरोध किया था तो इसकी शिकायत युवकों ने सीएमएस से कर झूठा आरोप लगाया था।
विज्ञापन

युवती का आरोप है कि इन लोगों ने उसे रास्ते से उसे उठवा लेने की धमकी दी थी। इसी से परेशान होकर उसने ये कदम उठाया। घटना को लेकर युवती की मां ने आरोपियों के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्जकर उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि तीनों से पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई होगी।
तीनों आरोपी पुलिस की हिरासत में
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर रामकोट के परसेहड़ा गांव के अश्वनी शर्मा, शहर कोतवाली इलाके के सुभाषनगर निवासी पंकज, मिश्रिख के तेलियानी निवासी गौरव शुक्ला के खिलाफ छेड़खानी आदि की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिस की हिरासत में हैं। कोतवाल ने बताया कि अश्वनी नेत्र विभाग, पंकज जिला अस्पताल में केयर टेकर और गौरव शुक्ला वार्ड ब्वॉय का काम करता है। जांच की जा रही है।
जिला अस्पताल से इस मामले का कोई लेनादेना नहीं है। युवती को मैं नहीं जानता हूं। जानकारी हुई है कि वह किसी मिल में काम करती थी। हो सकता है कि एक साल पहले ट्रेनिंग की हो, लेकिन ये मामला मेरी जानकारी में नहीं है। जिन युवकों पर आरोप लगाया गया है, वह स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी नहीं हैं। एनएचएम के तहत संविदा पर काम करते हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें