फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: केसरीगंज में लगा जाम, एक घंटे तक फंसे रहे वाहन

Sun, 12 Oct 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। नगर से सटे केसरीगंज में रविवार को लंबा जाम लग गया। इस जाम में करीब एक घंटे तक लोग फंसे रहे। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थानीय लोगों ने खुद ही पहल करके जाम को खुलवाया। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हरगांव, भदफर व लखीमपुर आने जाने वाले लोगों के लिए केसरीगंज बाजार होकर ही एक मात्र रास्ता है। केसरीगंज कस्बे से लेकर केसरीगंज तिराहे तक लगभग आधा किलोमीटर लंबे मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ दुकानें होने के कारण मार्ग काफी संकरा हो गया है।
भारी वाहनों के बाजार से होकर निकलने से आए दिन जाम लग जाता है। रविवार दोपहर को करीब एक घंटा जाम लग रहा। इस दौरान पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। जब लोगों को अधिक समस्या हुई तो स्थानीय लोगों ने खुद ही जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें