कमलापुर। रेलवे क्राॅसिंग पर मरम्मत कार्य होने के कारण कमलापुर-मास्टरबाग मार्ग पर यातायात करीब 17 घंटे ठप रहा। इससे राहगीराें को परेशानी उठानी पड़ी। राहगीरों को वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करने पर मजबूर होना पड़ा।
कमलापुर व महोली के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर पटरी दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा था। इस कारण वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। मार्ग बंद रहने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से चक्कर लगाकर आवागमन करना पड़ा। रविवार रात करीब 12 बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक मार्ग बंद रहा। सोमवार शाम करीब पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मार्ग पर यातायात बहाल किया गया।