फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पुलिया क्षतिग्रस्त होने से आवागमन बाधित

Wed, 21 Jan 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिश्रिख (सीतापुर)। सहसापुर के मुख्य मार्ग के ढकिया माइनर पर बनी पुलिया तेज जल प्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिया टूटने से सड़क का आधे से अधिक हिस्सा भी ध्वस्त हो गया। इससे सहसापुर–मढ़िया मार्ग पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
विज्ञापन

पुलिया के टूटने के बाद आसपास के क्षेत्र में भारी जलभराव भी हो गया है। आशीष मौर्या का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो आसपास के खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान होने का खतरा भी है।
सुरेश शर्मा ने बताया कि यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, ऐसे में मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों से होकर आवागमन में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। ग्रामीण लीला धर त्रिवेदी, बिजेंद्र त्रिवेदी आदि ने क्षतिग्रस्त पुलिया जल्द दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। सिंचाई विभाग की क्षेत्रीय जेई आकांक्षा गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है जल्द पुलिया दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें