सिंहपुर। जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ा है, भगवान ने अवतार लेकर धर्म की रक्षा की है। यह बात टिकरी गांव के खागलबीर बाबा परिसर में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान अयोध्या से आए प्रवाचक शिव शास्त्री महराज ने कही।
उन्होंने वराह अवतार, नरसिंह अवतार और ध्रुव चरित्र का उल्लेख करते हुए समझाया कि सच्ची भक्ति से भगवान को प्राप्त किया जा सकता है। प्रह्लाद की अटूट भक्ति का उदाहरण देते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी ईश्वर पर अडिग विश्वास रखने वाला भक्त विजय प्राप्त करता है। पंडाल में मौजूद श्रद्धालु कथा के दौरान पूरे समय हरि बोल और जय श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते रहे।
प्रवाचक ने अहंकार, लोभ और क्रोध त्यागकर सदाचार अपनाने का संदेश दिया। कथा से श्रोताओं को जीवन में भक्ति, विश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली। कार्यक्रम के अंत में आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान नारायण सिंह, कुंवर सिंह, रघुराज, रामशरण, रामकुमार, अजय कुमार, हेमराज, पुन्नू बाजपेयी, दीपू बाजपेयी, प्रदीप, गोलू, नीरज, ब्रजेश, रंजीत, शारदा, सुरेंद्र, विजय, राम सजीवन आदि मौजूद रहे।