फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हरियाणा के जालसाज को व्यापारियों ने पकड़ा

Sun, 05 Oct 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाते में ऑनलाइन पैसा मंगाकर धोखाधड़ी करने वाले हरियाणा निवासी एक जालसाज को रविवार को व्यापारियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। व्यापारियों के अनुसार युवक ने उनके खातों में ऑनलाइन रुपये मंगवाए थे। कुछ दिन बाद खाते फ्रीज हो गए। पुलिस युवक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

नैपालापुर चौराहे पर साइबर कैफे चलाने वाले भास्कर मिश्र ने बताया कि उनके पास यह हरियाणा निवासी युवक कुछ दिन पहले आया था। युवक ने बताया कि उसे रुपयों की जरूरत है। इसलिए वह ऑनलाइन रुपये मंगवा रहा है। उसे नकदी चाहिए।
इस पर कैफे संचालक राजी हो गया। करीब 30 हजार रुपये युवक ने ऑनलाइन मंगवा लिए। इसके कुछ दिन बाद कैफे संचालक का खाता बंद हो गया। इसकी शिकायत पीड़ित ने साइबर सेल पर ऑनलाइन माध्यम से की। फिर भी उसका हल नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


बताते हैं कि पास में ही स्थित कुछ अन्य दुकानों पर भी यही युवक गया और इसी तरह से रुपये ऑनलाइन मंगवा लिए। उन कैफे संचालकों के खाते भी सीज होने लगे। नैपालापुर चौराहे के व्यापारियों ने आपस में युवक की फोटो को साझा कर दिया।
रविवार को वह युवक फिर आया तो व्यापारियों ने उसे पकड़कर नैपालापुर चौकी पहुंचा दिया। वहां पर पुलिसकर्मियों ने पहले मामले को सुलझाने का प्रयास किया। जब कैफे संचालक नहीं माने तो युवक की जांच की गई।

पता चला कि आरोपी युवक दो दिन से शहर के बस अड्डे के सामने बने एक होटल के कमरा नंबर 205 में ठहरा है। जांच करने पर तथ्य सही पाया गया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि युवक के बारे में अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें