सीतापुर। सिटी उपकेंद्र से जुड़े 20 से अधिक मोहल्लों में रविवार को चार घंटे बिजली बाधित रही। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। सिटी उपकेंद्र के लालबाग फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक बिजली कटौती हुई।
लंबी कटौती से गर्मी में लोग बेहाल रहे। दोपहर में पानी का भी संकट खड़ा हो गया। इस दौरान पेड़ों की टहनियों की छंटाई हुई। हालांकि बिजली विभाग ने एक दिन पहले ही उपभोक्ताओं को कटौती की जानकारी दे दी थी। एसडीओ रवि गौतम ने बताया कि इस समय अनुरक्षण माह चल रहा है। मरम्मत के चलते कटौती की गई थी।