फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने युवक को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ/सिधौली (सीतापुर)। संदना इलाके में गेंधरिया मोड़ के पास रविवार सुबह घने कोहरे के कारण एक बाइक व ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक एक प्राइवेट कंपनी में डंफर चलाता था। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामपुर मथुरा इलाके के समरहटा गांव निवासी रामसजीवन (35) एक निजी कंपनी में डंफर चलाता था। इसी सिलसिले में वह रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे डंफर चलाने के लिए संदना जा रहा था। इस बीच जब वह मिश्रिख-सिधौली मार्ग पर संदना इलाके के गेंधरिया मोड़ के पास पहुंचा, तभी घने कोहरे के कारण उसकी बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में रामसजीवन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
ट्रैक्टर पर सवार लोग वाहन छोड़कर भाग निकले। रामसजीवन को सीएचसी सिधौली पहुंचाया गया। सिधौली में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ अवधेश यादव का कहना है कि बाइक सवार को सिधौली भेजा गया था, जहां उसकी मौत हो गई। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पिता व दो पुत्रियां जख्मी
लहरपुर (सीतापुर)। तालगांव कोतवाली क्षेत्र के मझिगवां निवासी रमेश अपनी तेरह साल की बेटी मीना व पांच साल की बेटी रीना के साथ रविवार को साइकिल से कसरैला चौराहा जा रहा था। इसी बीच रास्ते में एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे पिता व दोनों पुत्रियां जख्मी हो गईं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई थी। पुलिस का कहना है कि चालक बाइक सहित भाग निकला। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
बस व डीसीएम की भिड़ंत, दो जख्मी
मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में डीसीएम व रोडवेज की भिड़ंत में दो लोग जख्मी हो गए। उनको मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया है। हरदोई के कस्बा पिहानी निवासी ड्राइवर हसीब (25) व कंडेक्टर सतेंद्र (34) रविवार की सुबह हरदोई के संडीला से डीसीएम में पेप्सी लेकर लखीमपुर जा रहे था।
तभी मिश्रिख कोतवाली इलाके में नरसिंघौली के पास घने कोहरे के चलते सीतापुर से आ रही रोडवेज बस की सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पर सवार हरदोई के सुभाषनगर निवासी यात्री रजनेश उर्फ मोनू (24) व डीसीएम कंडक्टर घायल हो गया। दोनों घायलों को मिश्रिख सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें