फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संतुलन बिगड़ने से खड्ड में चली गई ट्रैक्टर-ट्रॉली, 12 घायल

Fri, 20 Mar 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा (सीतापुर)। मरेली मोड़ के पास संतुलन बिगड़ने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली खड्ड में चली गई। हादसे में ट्रॉली पर सवार 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। ये लोग नैमिषारण्य से मुंडन कराने के बाद घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


रामपुर कलां के कमुवापुर गांव निवासी सुनीत सिंह अपने पौत्र गोलू (3) का मुंडन कराने के लिए गांव के लोगों के साथ नैमिषारण्य गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद लौटते समय कल्ली चौराहा मार्ग पर मरेली मोड़ के करखिला गांव पास ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खड्ड में उतर गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार कमुवापुर गांव निवासी गुड़िया सिंह (32), उमेश (37), गौरव (9), अश्वनी सिंह (14), सुनीत सिंह (52), पूजा देवी (35), शौर्या सिंह (11), अंजलि (15), राकेश सिंह (52), सुमित्रा देवी (65), मुन्ना (60), ममता सिंह (20) घायल हो गईं।
सूचना पर नैमिषारण्य पुलिस मौके पर पहुंची। चार एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाया गया। थानाध्यक्ष नवनीत मिश्र ने बताया कि घायलों काे अस्पताल में भर्ती कराया है। उनका इलाज चल रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन


तेज रफ्तार में था ट्रैक्टर, घटना के बाद भागा चालक : प्रत्यक्षदर्शी रवि सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर की रफ्तार अधिक थी। मरेली मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। चालक इसे संभाल नहीं पाया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली सीधे सड़क किनारे खड्ड में चली गई। इसके बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। ट्राॅली में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद अन्य लोग विभिन्न साधनों से अपने घर चले गए।

सात घायल जिला अस्पताल रेफर, महिला को लखनऊ ले गए परिजन : मार्ग दुर्घटना में घायल कमुवा निवासी रेखा सिंह (52) को परिजन हालत गंभीर होने पर लखनऊ ले गए। मुन्ना सिंह (20), अंजलि (15), गुड़िया (32), अश्विनी सिंह (14), सुमित्रा (65) और सौम्या सिंह (11) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें