फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाद के बाद किसान पर चढ़ाया ट्रैक्टर, फायरिंग का आरोप

Sat, 21 Nov 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी। तालगांव के मेंहदीपुरवा गांव में शुक्रवार को रुपयों के लेनदेन के चलते दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष ने किसान के पैर पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाया है, जबकि दूसरे पक्ष ने गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल अवस्था में दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार मेंहदीपुरवा गांव निवासी ओमप्रकाश शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे अपने भाई रामसागर और एक मजदूर के साथ घर के पास स्थित खेत में खाद डाल रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गंजाशरीफ गांव निवासी मोईन अपने साथी मनोज पासी, जावेद और अरमान के साथ वहां पहुंचा और ओमप्रकाश से उधार दिए गए रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। आरोप है कि वह रुपयों के बदले ओमप्रकाश का ट्रैक्टर लेकर जाने लगा। जब ओमप्रकाश ने ट्रैक्टर रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके पैर पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह घायल हो गए।
मारपीट में उनके भाई रामसागर को भी चोटें आईं। वहीं मोईन की दाहिनी जांघ में भी चोट आई है। उसने ओमप्रकाश पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सा अधीक्षक निशांत के अनुसार मोईन के पैर में गोली लगी है। सीओ लहरपुर अभिषेक कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पुलिस ने घटनास्थल स्थित खेत से एक तमंचा बरामद किया है। जावेद को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें