फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ट्रैक्टर-एंबुलेंस की भिड़ंत, ड्राइवर जख्मी

Tue, 28 Jul 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस ।  संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। शहर कोतवाली के मुंशीगंज चौराहे के पास रविवार देर रात एंबुलेंस की सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। चालक एंबुलेंस के केबिन में फंसकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद ड्राइवर को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


रेउसा निवासी पप्पू शर्मा (38) नैपालापुर स्थित एक निजी अस्पताल के लिए एंबुलेंस चलाते हैं। रविवार देर रात वह नवीन चौक स्थित एक अन्य निजी अस्पताल से मरीज लेने जा रहे थे। उसी दौरान मुंशीगंज चौराहे के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराए। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पप्पू शर्मा केबिन में ही फंस गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद जख्मी पप्पू शर्मा को केबिन से सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक अपने वाहन के साथ मौके से भाग गया।

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ट्रैक्टर और उसके चालक की पहचान करने में जुटी है। इंस्पेक्टर दिनेश पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। चालक की तलाश के साथ-साथ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

इस हादसे के कारण कुछ देर के लिए मुंशीगंज चौराहे पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त एंबुलेंस को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें