फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: टूरिस्ट बस व कार में भिड़ंत, बचे श्रद्धालु

Sun, 12 Apr 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ गांव के पास क्षतिग्रस्त खड़ी कार। संवाद
विज्ञापन
गाेंदलामऊ। क्षेत्र में रालामऊ गांव के पास शनिवार को टूरिस्ट बस और कार की टक्कर हो गई। बस से लखनऊ से नैमिषारण्य जा रहे श्रद्धालु हादसे में बच गए। बस चालक को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

लखनऊ की सचिवालय कॉलोनी के 25 श्रद्धालु शनिवार को टूरिस्ट बस से नैमिषारण्य जा रहे थे। सिधौली–मिश्रिख मार्ग पर रालामऊ गांव के पास बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक लखनऊ की एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड सेक्टर-जी निवासी चंदन शर्मा (30) चोटिल हो गए। हालांकि श्रद्धालु पूरी तरह से सुरक्षित रहे। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। श्रद्धालुओं ने अनुसार बस लखनऊ के प्रिंस गुप्ता ट्रेवल्स की है। ट्रेवल्स संचालक ने तुरंत दूसरी बस भेजकर श्रद्धालुओं को नैमिषारण्य पहुंचाया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद कटियार ने बताया कि दोनों वाहनों में साइड से टक्कर लगी है। वाहनों को कब्जे में लिया गया है। कार चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें