फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पहले मिला कटा पैर...जबड़ा, अब खेत में पड़ा था धड़ और दूसरा पैर; मासूम की लाश देख कांप गई लोगों की रूह

Thu, 27 Feb 2025 08:50 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

लापता मासूम का पहले कटा पैर और जबड़ा मिला। अब खेत में धड़ और दूसरा पैर पड़ा मिला। मासूम की लाश देख लोगों की रूह कांप गई।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस, मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में सीतापुर के रामपुर मथुरा कस्बा से मंगलवार को लापता हुई छह साल की मासूम के शरीर का ऊपरी हिस्सा व दूसरा पैर भी बृहस्पतिवार को इलाके में स्थित लाही के खेत में मिल गया। एक दिन पहले बच्ची का एक कटा पैर व जबड़े का हिस्सा खेत में मिला था। दोनों स्थानों की दूसरी महज 60 मीटर है। बुधवार तक तक स्थानीय पुलिस जंगली जानवर के खाए जाने की आशंका जता रही थी। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बच्ची के परिजनों ने मासूम की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई है। क्राइम सीन देखकर लग रहा है कि किसी को कुछ पता न चले, इसलिए अंगों को अलग-अलग काटकर फेंका गया है। अभी भी बच्ची के कमर का हिस्सा गायब है। हालांकि, मासूम के अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस ने केस की धाराएं नहीं बदली हैं। पुलिस ने बरामद अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

इलाके की छह साल की मासूम मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे पड़ोस की दुकान पर समोसा खरीदने के लिए गई थी। इसके बाद लापता हो गई थी। बुधवार को थाने से महज 100 मीटर दूर अमरीका के खेत में उसका एक कटा पैर व जबड़े का हिस्सा मिला था। बृहस्पतिवार सुबह परिजन आसपास के खेतों में खोजबीन कर रहे थे। 

इसी बीच अमरीका के खेत के सामने स्थित जिलानी के खेत में लाही की फसल के बीच बच्ची के सीने से सिर तक का हिस्सा दिखाई दिया। वहीं, 50 मीटर की दूरी पर घुटने से कटा दूसरा पैर भी मिल गया। मासूम के शव पर कपड़े नहीं थे। मौके पर पहुंचे एएसपी दक्षिणी डॉक्टर प्रवीण रंजन सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

नशा-उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं के मिले पत्ते

क्राइम सीन के हालात मासूम के साथ गलत होने की ओर इशारा कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार फोरेंसिक टीम को बच्ची के शव पर कोई कपड़े नहीं मिले थे। इसके अलावा टीम को अधूरे शव से कुछ दूरी पर पानी की बोतल, कुछ नशे व उत्तेजना बढ़ाने वाली दवाओं के पत्ते और कंडोम भी पड़ा मिला है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

ड्रोन ने इस खेत में नहीं की थी तलाश

ड्रोन के जरिये बुधवार को पैर मिलने के बाद जिस खेत में बृहस्पतिवार को शरीर के अंग मिले उसमें ड्रोन ने तलाश ही नहीं की थी। मृतका का परिवार बड़ा होने के कारण परिवार के लोग ही तलाश करने में जुटे हैं। परिजन अभी मासूम के कमर का हिस्सा भी तलाशने में लगे हैं, जो अब तक नहीं मिला है। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है, इसलिए अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें