गंदगी मिलने पर संचालक को नोटिस दी। इसके अलावा एक वाटर केन का भी नमूना भरा। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमरेश कुमार के मुताबिक बस अड्डा, रेलवे स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच का अभियान चलाया जा रहा है।
इस क्रम सोमवार को रोडवेज बस स्टॉप पर छापा मारकर एक काउंटर से अमूल दूध का नमूना लिया। काउंटर पर गंदगी पाए जाने पर संचालक को नोटिस दी गई है। फल मंडी में टीम ने व्यवसायी अनीस के यहां छापेमारी की।
इस दौरान आधा क्विटंल खराब आम नष्ट कराए गए। गगन ट्रेडर्स नामक दुकान से एक कंपनी के वाटर केन का नमूना लिया। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।