फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: ग्रीन कार्ड पर लिया लोन, लगा दिया ज्यादा ब्याज

Sun, 11 May 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। साहब, हमने अपने ग्रीन कार्ड पर एक लाख रुपये लोन लिया था। जब ऋण जमा करने गए तो बैंक अधिकारियों ने 45 हजार रुपये ब्याज अधिक लगा दिया। जब इसकी शिकायत की तो अधिकारियों ने ब्याज माफ करने से मना कर दिया। लोक अदालत में पहुंची सांडा निवासी दिव्यांग महिला निर्मला दीक्षित ने यह गुहार एसबीआई के अफसरों के समक्ष लगाई। मौके पर ही उसके ऋण सेटलमेंट की कार्यवाही भी शुरू हो गई। यह नजारा था शनिवार को दीवानी परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का।
विज्ञापन

शनिवार को आयोजित लोक अदालत में कुल 11 हजार 888 वादों की सुनवाई कर उनका निस्तारण किया गया। इस दौरान करीब 11.28 करोड़ की राशि के वादों का निपटारा किया गया। इसका शुभारंभ जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना ने किया। इस दौरान एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ। इसमें जनपद न्यायाधीश ने जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा चिह्नित वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन प्रमाण-पत्र भी बांटे।


सिर्फ साठ हजार रुपये हैं, जमा करवा लीजिए
अढावल खुर्द निवासी माधुरी ने बताया कि केनरा बैंक से अस्सी हजार रुपये लोन लिया था। बैंक ने ज्यादा ब्याज लगा दिया। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। बैंक अधिकारी 90 हजार रुपये जमा करने की बात कह रहे हैं। मेरे पास सिर्फ 60 हजार रुपये हैं। उन्हें मामले के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितने मामले निस्तारित
कुल मामले निस्तारित- 110888
जनपद न्यायाधीश- 2 वाद
समस्त अपर जिला जज- 132 वाद
प्रधान न्यायाधीश- 31 वाद
अपर प्रधान न्यायाधीश- 38 वाद अपर
अपर प्रधान न्यायाधीश कोर्ट संख्या-2- 47 वाद
मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण- 26 वाद
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट व अन्य- 6787 वाद
जिला उपभोक्ता फोरम- 1 वाद
राजस्व न्यायालय- 51599 वाद
डीडीओ- 49750 वाद
डीएसओ- 4667 वाद
अन्य- 106016 वाद
बैंक- 990 वाद
लोक अदालत प्री लिटिगेशन- 295 वाद
प्री-लिटिगेशन वैवाहिक वाद- 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें